चहारदीवारी के अभाव में पंजवारा के नवसृजित विद्यालय बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

नवटोलिया स्थित नवसृजित विद्यालय.

School Boundary Wall Demand : पंजवारा के नवसृजित विद्यालय में चारदीवारी के अभाव के कारण सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है. बाहरी लोगों के बेरोकटोक प्रवेश से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को रोज परेशानी हो रही है. शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जिससे शैक्षणिक माहौल बिगड़ रहा है.

विज्ञापन

School Boundary Wall Demand : पंजवारा के नवटोलिया स्थित नवसृजित विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. विद्यालय परिसर में बाहरी लोगों का बेरोकटोक प्रवेश होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द चारदीवारी निर्माण की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाम होते ही लगने लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम और रात के समय परिसर में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है. विद्यालय परिसर में लगे चापाकल और बरामदे का उपयोग गलत गतिविधियों के लिए किया जाता है. सुबह स्कूल खुलने पर परिसर में गंदगी और नशे से संबंधित सामान बिखरा मिलता है, जिसका छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है.

शिक्षण कार्य भी हो रहा प्रभावित

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मधूरेन्दर कुमार ने इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर चारदीवारी निर्माण की मांग की है. उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल नहीं होने से विद्यालय की संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है और बाहरी लोगों के प्रवेश के कारण कई बार शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है.

ग्रामीणों ने की जल्द निर्माण की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है. उन्होंने शिक्षा विभाग से अविलंब बाउंड्री वॉल का निर्माण कर सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन