कार्यकर्ता एक-एक घर को भाजपा से जोड़ें : रामनारायण

बाराहाट बाजार स्थित अतिथिशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत बांका विधानसभा के बाराहाट मंडल का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार का हुआ.
बाराहाट में प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
बांका. भाजपा के तत्वावधान में बाराहाट बाजार स्थित अतिथिशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत बांका विधानसभा के बाराहाट मंडल का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार का हुआ. मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया. इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से संतुष्टि, कार्य विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण, सोशल मीडिया, बूथ सशक्तिकरण, मन की बात कार्यक्रम, पार्टी के कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी. पूर्व मंत्री सह बांका विधायक ने पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. पार्टी स्थापना से अब तक किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.पूर्व मंत्री ने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना काल से ही देश में आप जैसे कार्यकर्ताओं के बदौलत ही छह अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी. गरीब उत्थान के लिए अगर कोई प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा कार्य किया है, वो नरेंद्र मोदी हैं. देश के किसानों की आय को दुगुनी करने के लिए कई विशेष योजनाएं चलायी है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है. करोड़ों युवा आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़कर देश को आगे बढ़ाने के लिए नये प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विस्तार के लिए एक-एक घर को पार्टी से जोड़ने का मूलमंत्र दिया. मंच संचालन महामंत्री सुभाष साह ने किया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, महामंत्री विश्वनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिनाश सिंह, उज्ज्वल सिन्हा, सुनील चटर्जी, महेश गुप्ता, राजू सिंह, दिगंबर मंडल, जयशंकर चौधरी, बमशंकर साह, विद्यानाथ दास, अनुज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में बाराहाट के दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




