बिजली करंट लगने से महिला की स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बिजली करंट लगने से महिला की स्थिति गंभीर

बिजली करंट लगने से महिला की स्थिति गंभीर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के महौता गांव में मंगलवार की सुबह बिजली करंट लगने से एक महिला की स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों की मदद से महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ रतन रौशन ने महौता गांव निवासी विलास साह की पत्नी काजल देवी का प्राथमिक उपचार किया. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह महिला अपने घर के दरवाजे पर खड़़ी थी. तभी घर के समीप अवस्थित बिजली के खंभे से प्रवाहित करंट की चपेट में आकर महिला मुर्छित हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन