17 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बढ़ौना नहर के पास शराब तस्करों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया
विज्ञापन
बाराहाट.
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बढ़ौना नहर के पास शराब तस्करों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बढ़ौना गांव की महिला ऊषा देवी के एक झोले से तलाशी के क्रम में एक-एक लीटर की 17 बोतल में शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके पर महिला को हिरासत में लिया. इसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए महिला पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










