बांका में खेत विवाद के बाद महिला से मारपीट का आरोप, मोबाइल और नकदी छीनने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Banka Crime News : बांका के कुशमाहा गांव में खेत में काम करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और लूटपाट तक पहुंच गया. महिला ने 12 लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Banka Crime News : बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में खेत में काम करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और कथित लूटपाट तक पहुंच गया. गांव की माला देवी, पति अजय कुमार मंडल ने थाना में आवेदन देकर 12 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त करने, मोबाइल व नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

खेत में काम करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, छह अगस्त को माला देवी अपनी बहन मीना के साथ खेत में काम कर रही थीं. इसी दौरान गांव के सुरेश साह, रोहित साह और चंदन साह वहां पहुंचे.

महिला का आरोप है कि खेत में काम करने को लेकर उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. इसके बाद दोनों बहनें वहां से घर लौट गयीं और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

थाना में शिकायत के बाद लौट रही थी महिला

माला देवी के अनुसार, घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए वह अपने भांजे विक्रम कुमार के साथ मोटरसाइकिल से थाना गयी थीं. शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे.

इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये सुरेश साह समेत करीब 12 लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली. आरोप है कि थाना जाने को लेकर सभी ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से हमले का आरोप

पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से हमला किया, जिसमें वह और उनका भांजा घायल हो गये. इसके अलावा हथौड़ी और रॉड से मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है.

आवेदन के अनुसार, मारपीट के दौरान भांजे का मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद और घड़ी भी कथित रूप से छीन ली गयी.

दोबारा थाना जाने पर धमकी देने का आरोप

माला देवी ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपितों ने दोबारा पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी. साथ ही घर में हथियार और बम रखकर फंसाने की धमकी देने का भी आरोप आवेदन में लगाया गया है.

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट, बाइक क्षतिग्रस्त करने, मोबाइल और नकदी छीनने समेत लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन