असंतुलित होकर बाइक से गिरी महिला, गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
असंतुलित होकर बाइक से गिरी महिला, गंभीर घायल

शुक्रवार की सुबह नवविवाहिता पुत्री, दामाद एवं लेटवा गांव के बारातियों को विदा करने के उपरांत घर लौट रही मां अबरखा गांव के समीप बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद देवघर हुई रेफर

कटोरिया. रात्रि में घर पर धूमधाम से निकाह व बारातियों के स्वागत कार्यक्रम के उपरांत शुक्रवार की सुबह नवविवाहिता पुत्री, दामाद एवं लेटवा गांव के बारातियों को विदा करने के उपरांत घर लौट रही मां अबरखा गांव के समीप बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. धनुवसार पंचायत के जेरूआ गांव निवासी ताज उद्दीन अंसारी की जख्मी पत्नी रवीना खातून को बेहोशी की हालत में परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, डॉ संजीवनी प्रांजल व डॉ मुकेश कुमार ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया. फिर उसे बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, रात्रि में निकाह के बाद नवविवाहिता पुत्री हिना खातून को विदाई देने सभी परिजन जेरूआ गांव से अबरखा तक पहुंचे थे. बाइक द्वारा घर लौटने के दौरान रवीना खातून असंतुलित होकर सिर के बल पक्की सड़क पर गिरकर जख्मी हो गयी. जख्मी महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन