जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, जख्मी

Updated at : 11 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, जख्मी

थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में विवादित जमीन पर दीवार देने से जब महिला गीता देवी पति अशोक चौधरी ने रोका तो उसके ही भैसुर प्रकाश चौधरी ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में विवादित जमीन पर दीवार देने से जब महिला गीता देवी पति अशोक चौधरी ने रोका तो उसके ही भैसुर प्रकाश चौधरी ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद पीड़िता गीता देवी ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही भैसुर समेत आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. जानकारी के अनुसार, भूमिहारा गांव में प्रकाश चौधरी विवादित जमीन पर दीवार दे रहा था. जब उसके ही छोटे भाई अशोक चौधरी की पत्नी गीता देवी ने विरोध किया तो महिला के भैसुर प्रकाश चौधरी, उसके पुत्र मुकेश चौधरी, रुपेश चौधरी समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे के साथ गीता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. पीड़ित ने थाना पहुंचकर प्रकाश चौधरी सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. वहीं आरोपी सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सिर्फ बदनाम करने और फंसाने की बात कही. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन