पंजवारा रोड हॉल्ट पर बंद मिला टिकट काउंटर, ट्रेन आयी तो बिना टिकट सफर को मजबूर हुए यात्री

Updated:
विज्ञापन

पंजवारा हॉल्ट पर खड़े यात्री.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Banka Railway News : पंजवारा रोड रेलवे हॉल्ट पर टिकट काउंटर ट्रेन के निर्धारित समय से पहले बंद पाए जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों को या तो जुर्माने के डर से ट्रेन छोड़नी पड़ी या बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी.

विज्ञापन

Banka Railway News : बाराहाट प्रखंड के पंजवारा रोड रेलवे हॉल्ट पर रेलवे व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. ट्रेन के निर्धारित समय से पहले टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को काउंटर पर ताला लटका मिला. काफी देर तक इंतजार के बावजूद न तो कोई रेलकर्मी पहुंचा और न ही टिकट वेंडर, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई.

विज्ञापन

ट्रेन आने वाली थी, लेकिन टिकट खिड़की रही बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदार हिल से ट्रेन खुल चुकी थी और कुछ ही देर में पंजवारा रोड रेलवे हॉल्ट पहुंचने वाली थी. इसी दौरान टिकट लेने पहुंचे यात्रियों ने देखा कि टिकट काउंटर पूरी तरह बंद था और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. समय बीतने के बावजूद टिकट खिड़की नहीं खुली, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ती गई.

बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र सबसे ज्यादा हुए परेशान

टिकट लेने के लिए काउंटर पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे थे, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और छात्र भी शामिल थे. ट्रेन के आने का समय नजदीक होने के कारण यात्रियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई. कुछ यात्रियों ने जुर्माने के डर से ट्रेन छोड़ दी, जबकि कई लोग मजबूरी में बिना टिकट ही यात्रा करने के लिए ट्रेन में सवार हो गए.

रेलवे प्रबंधन पर यात्रियों ने जताई नाराजगी

यात्रियों का कहना है कि समय पर टिकट काउंटर नहीं खुलने के कारण उन्हें टीटीई की कार्रवाई और जुर्माने का डर बना रहता है. उनका आरोप है कि इसमें गलती यात्रियों की नहीं, बल्कि रेलवे प्रबंधन और टिकट वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे वेंडर की है. ऐसी लापरवाही से यात्रियों को हर दिन परेशानी उठानी पड़ रही है.

वरीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और भुक्तभोगी यात्रियों ने मालदा रेल मंडल के वरीय अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों और वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मांग की है कि ट्रेन के आगमन से पर्याप्त समय पहले टिकट काउंटर खोलना अनिवार्य किया जाए, ताकि यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने या ट्रेन छोड़ने जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन