स्टेट बैंक के सामने सड़क पर जलजमाव, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन
स्टेट बैंक के सामने सड़क पर जलजमाव, राहगीर परेशान

शंभुगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान हैं

विज्ञापन

शंभुगंज.

शंभुगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान हैं. स्टेट बैंक के नीचे ही एटीएम सहित एक चिकित्सक का क्लीनिक है. जिससे लोगों को इसी जलजमाव वाली पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है. स्टेट बैंक के सामने सड़क पर जल जमाव के कारण आये दिन लगातार सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. बावजूद इस समस्या को लेकर ना तो प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी और ना ही जन प्रतिनिधि गंभीर हैं. जबकि आये दिन जन प्रतिनिधियों, मंत्री, वरीय पदाधिकारी का इसी सड़क पर से आना-जाना लगा रहता हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में 15 वर्ष पूर्व ही नाला का निर्माण कार्य कराया गया था. जिसमें कचरा, मिट्टी भरकर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया हैं. ऐसे में पुनः नाला का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण थोड़ी सी भी बारिश होने पर सड़कों पर पानी जमा हो जाता हैं. जिसका निकासी का साधन नहीं रहने के कारण शंभुगंज बाजार में कई महत्वपूर्ण जगहों पर सड़क पर जलजमाव हो जाता हैं. जिससे होकर वाहन चालकों के साथ-साथ आम जनों को आना-जाना पड़ता हैं. शंभुगंज बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि स्टेट बैंक के पास जलजमाव की स्थिति है. जिसकी जानकारी जिला मुख्यालय को दी जा रही है, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन