बेलौन में पंचायत सरकार भवन निर्माण का बीपीआरओ ने किया जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2024 6:54 PM
घटनास्थल की ओर वहां काम कर रहे कर्मी भागे
फोटो 4 कैप्शन- जांच करते बीपीआरओ प्रतिनिधि, बलिया बेलौन बलिया बेलौन में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य तीन वर्ष से ठप रहने की सूचना पर गुरुवार को कदवा के बीपीआरओ, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव ने स्थल जांच कर स्थिति से अवगत हुए. इस संबंध में स्थानीय मुखिया मेराज आलम ने बताया की पंचायत सरकार भवन निर्माण पुराने स्टीमेट पर संभव नहीं है. इस महंगाई के दौर में भवन निर्माण का मेटेरियल का मूल्य बढ़ जाने से टेंडर द्वारा प्रतिनियुक्त भेंडर पुराने रेट से लोहा, गिट्टी, सीमेंट, बालू जैसे मेटेरियल देने से मना कर दिये जाने से पंचायत सरकार भवन का कार्य बाधित है. भवन निर्माण के लिए मिस्त्री व मजदूरों भी पुराने रेट से काम नहीं करना चाहते है. भेंडर के द्वारा दुबारा स्टीमेट बनाने की मांग पर अड़ा है. ऐसे में विगत तीन वर्ष से काम बाधित है. उन्होंने बताया की चार वर्ष पहले के स्टीमेट में भवन निर्माण का काम कराना संभव नहीं है. बीपीआरओ से आग्रह करते हुए कहा की क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए रिस्टीमेट बना कर पंचायत सरकार भवन निर्माण शुरू कराने की मांग की गयी है या विभाग द्वारा अपने स्तर से बलिया बेलौन का पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










