माघी पूर्णिमा पर मंदार परिक्रमा को निकले ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर मंदार परिक्रमा को निकले ग्रामीण

प्रखंड अंतर्गत जसमतपूर गांव में माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मंदार परिक्रमा का आयोजन गांव वासियों द्वारा किया गया.

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड अंतर्गत जसमतपूर गांव में माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मंदार परिक्रमा का आयोजन गांव वासियों द्वारा किया गया. जो जसमतपूर गांव के बजरंगबली चौक से शुभारंभ होकर पंजवारा बाजार होते हुए मंदार के लिए पैदल यात्रा रवाना हुआ. सभी ग्रामवासी व आसपास के गांव की महिलाओं सहित युवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मंदार पहुंचकर समूह के द्वारा मंदार का परिक्रमा किया जाता है. इस क्रम में धोरैया विधानसभा के विधायक मनीष कुमार अपने साथियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. विधायक ने सभी पैदल चल रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया. वहीं पंजवारा बाजार में धोरैया के प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया. इस क्रम में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गोपाल दास, अतेंद्र सिंह ,जामो मंडल, बुटेली मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन