प्रेमिका से मिलने गये युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर करायी शादी

Updated:
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने गये युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर करायी शादी

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती देर रात जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा है बीती देर रात एक लड़की से मिलने के लिए बगल के ही युवक पहुंचा था

विज्ञापन

बांका

. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती देर रात जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा है बीती देर रात एक लड़की से मिलने के लिए बगल के ही युवक पहुंचा था. जहां ग्रामीणों ने प्रेमी युवक को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा किया. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और मामले की जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रेमिका व प्रेमी को अपने साथ थाना लाया. जहां गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग जमा हुए और घंटो दोनों पक्ष के बीच में हाई वोल्टेज ड्रामा चला. जिसके बाद परिजनों ने दोनों की शादी करवाना ही उचित समझते हुए फैसला लिया. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने लड़का व लड़की को समझौता के आधार परिजनों के हवाले कर दिया. इसके बाद दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी करने की बात कही. हालांकि उक्त शादी को देखने के लिए कोर्ट परिसर के आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन