BANKA अधूरा पड़ा जलमीनार, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

Updated:
विज्ञापन
BANKA अधूरा पड़ा जलमीनार, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

लौढ़िया खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत रामदेवकित्ता गांव में पीएचईडी विभाग द्वारा बनवाया जा रहा जलमीनार अधूरा रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पंजवारा ( बांका ) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट BANKA NEWS :

लौढ़िया खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत रामदेवकित्ता गांव में पीएचईडी विभाग द्वारा बनवाया जा रहा जलमीनार अधूरा रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों में नाराजगी है. ग्रामीण रितेश कुमार गुप्ता, बैजनाथ बारीक, संजय बारीक, बबलू बारीक, अशोक मंडल, वकील बारीक, दिलीप ठाकुर समेत अन्य लोगों ने बताया कि जलमीनार का कार्य पूरा नहीं होने के कारण अब तक गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन