टोटो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
टोटो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

टोटो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन

पंजवारा घोघा-पंजवारा स्टेट हाइवे 84 पर पंजवारा महादलित टोला के समीप शुक्रवार को टोटो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गये. घायलों की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी महेन्द्र ठाकुर और चलना गांव निवासी पवन दास के रूप में हुई है. दोनों वाहनों की पंजवारा महादलित टोला के समीप टक्कर हो गयी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पंजवारा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन