बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी

बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी
बांका. बांका-कटोरिया रोड विजयनगर स्थित बाबा मार��केट के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान मलिक टोला निवासी मो. दानिश व कुनौनी गांव निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है. जख्मी दानिश ने बताया कि वह बाइक से जगतपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार कर रहे साइकिल सवार अरविंद यादव सामने आ गया. उनके बाइक के ठीक सामने एक चार चक्का वाहन था. जिसकी वजह से साइकिल चालक नहीं दिखा और टक्कर हो गया. इस घटना के बाद जख्मी युवक को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










