बाइक दुर्घटना में एक महिला सहित दो युवक हुआ जख्मी, रेफर

बाइक दुर्घटना में एक महिला सहित दो युवक हुआ जख्मी, रेफर
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर गरनिहा गांव के समीप बाइक दुर्घटना में एक महिला सहित दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि अमरपुर थाना क्षेत्र के खैराउतरी गांव निवासी परमानंद राय, बमबम कुमार एवं मालती देवी एक बाइक पर सवार होकर बांका की ओर आ रहा थे. इसी दौरान उक्त गांव के समीप सड़क पर एक मवेशी दौड़ गया. जिससे बचने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिस पर सवार उक्त महिला सहित दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. इस घटना को देख पुलिस लाइन से बांका आ रहे एक पुलिस पदाधिकारी ने तीनों जख्मी को आनन-फानन में अपनी वाहन से लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां मौजूद चिकित्सक दिलीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों का गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया. साथ ही मामले की जांच करने में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










