छापेमारी अभियान में दो ट्रैक्टर जब्त, एक महिला गिरफ्तार

Updated at : 27 Jun 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी अभियान में दो ट्रैक्टर जब्त, एक महिला गिरफ्तार

सदर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाट पर छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें दो ट्रैक्टर को जब्त किया. जबकि एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

बांका. सदर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाट पर छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें दो ट्रैक्टर को जब्त किया. जबकि एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान अम्बा ,कुणौनी, देवकल, लखनौरी बालू घाट चलाया गया. इस दौरान दो ट्रैक्टर जप्त किया गया. जबकि अम्बा गांव निवासी मुन्ना यादव की पत्नी माला देवी को भी खनन करते गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस वाहन को आता देखकर दोनों ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस बल के सहयोग से थाना लाया गया. जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में सदर थानाध्यक्ष के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल आदि मौजूद थे. अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार अमरपुर. थाना क्षेत्र के चपरी मोड़ के समीप बुधवार की रात गश्ती पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध बालू खनन को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है. बुधवार की रात में गश्ती के दौरान दारोगा राहुल कुमार ने चपरी मोड़ पर एक ट्रैक्टर को देखा और उन्होंने चालक को रूकने का इशारा किया. लेकिन चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़ कर मौके पर से फरार हो गया. मौके पर पुलिस ने जांच किया तो ट्रैक्टर पर बालू लोड पाया. जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया. मामले में वाहन मालिक व अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन