11.50 लीटर शराब के साथ दो तस्कर धराये

बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बाराहाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय के समीप वाहन जांच के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.
पंजवारा. बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बाराहाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय के समीप वाहन जांच के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उनके पास से 11.50 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने बताया कि भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार को रोका गया. तलाशी में वाहन पर सवार दो युवकों के पास से शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्करों की पहचान पुनिया बस्ती निवासी सूरज कुमार शर्मा, पिता फलहारी शर्मा एवं छोटू कुमार केसरी, पिता मुन्ना प्रसाद केसरी के रूप में की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है. गिरफ्तार तस्करों को हिरासत में रखा गया है. साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




