50 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे जांच अभियान में पंजवारा पुलिस ने रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है.
पंजवारा. शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे जांच अभियान में पंजवारा पुलिस ने रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने पंजवारा कलाली टोला स्थित नवटोलिया मोड़ से एक बाइक पर सवार दो तस्करों को 50 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. तस्करों की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के जरनाथपुर निवासी रूपेश यादव, पिता प्रकाश यादव एवं लीलातरी गांव निवासी साहिल कुमार, पिता टिंकू सिंह के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




