ePaper

42 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 03 Jun 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
42 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

42 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पंजवारा. अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पंजवारा पुलिस ने मंगलवार को एक बाइक पर सवार दो तस्करों को 42 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के माराटीकर मोड़ के पास की गयी. जांच के दौरान झारखंड के गोड्डा जिले की ओर से आ रही बाइक को रोका गया. तलाशी के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों के पास मौजूद झोले से शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा 15.75 लीटर है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव निवासी रामविलास पासवान, पिता खोखा पासवान व सोहानी गांव निवासी विष्णु यादव, पिता चंद्रशेखर यादव के रूप में की गयी है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन