ePaper

24 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 07 Sep 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
24 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान माराटीकर के पास से दो तस्कर को 24 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान माराटीकर के पास से दो तस्कर को 24 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के पत्थलकुड़िया निवासी विरू कुमार, पिता देव नारायण चौहान तथा पंजवारा थाना क्षेत्र के राज बांध निवासी विकास कुमार, पिता भोला चौहान के रूप में है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों एक पल्सर बाइक पर झारखंड के गोड्डा जिले की ओर से आ रहे थे. जांच के दौरान उनके पास से 375 एमएल की 24 बोतल (कुल 9 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गयी. आरोपितों को थाना लाकर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन