BANKA : बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति जख्मी, रेफर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

भरको मुख्य मार्ग पर काशपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बाइक के धक्के से दो व्यक्ति जख्मी हो गए.
विज्ञापन
अमरपुर (बांका ) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :
भरको मुख्य मार्ग पर काशपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बाइक के धक्के से दो व्यक्ति जख्मी हो गए. इस घटना में क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी धनश्याम दास तथा रामदेव हरिजन जख्मी हुए हैं.बताया जा रहा कि दोनों भरके से अपने घर सुल्तानपुर आ रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक चालक ने धक्का मार दिया. जिससे दोनों जख्मी हो घटनास्थल पर ही गिर गए.स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










