बाइकों की टक्कर में दो घायल

बाइकों की टक्कर में दो घायल
पंजवारा. गोड्डा-पंजवारा एनएच पर गोड्डा जिला के सिकटिया गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर में पंजवारा के एक स्वर्णकार समेत दो लोग जख्मी हो गये. पंजवारा निवासी मुकेश कुमार साह उर्फ बुल्लू साह अपने एक सहयोगी के साथ गोड्डा जा रहा था. इस दौरान सिकटिया रिसोर्ट के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को एंबुलेंस के जरिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान बांका के संतोष कुमार ठाकुर के रूप में हुई. सदर अस्पताल में दोनों का इलाज कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




