सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी

थाना क्षेत्र के कोलबुजुर्ग गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कोलबुजुर्ग गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी कासपुर गांव निवासी बाबुलाल साह व बासुकीनाथ निवासी राजा कुमार का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी बाबुलाल साह ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ बाइक लेकर अपने गांव से अमरपुर जा रहा था. तभी कोलबुजुर्ग गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिससे बाइक सवार दोनों गिरकर जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन