डलवा मुसहरी टोला से बीस लीटर महुआ शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
डलवा मुसहरी टोला से बीस लीटर महुआ शराब बरामद

डलवा मुसहरी टोला से बीस लीटर महुआ शराब बरामद

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के डलवा मुसहरी टोला में गत रविवार की रात गश्ती के दौरान छापामारी की गयी. इस दौरान गांव के अंजन मांझी के घर से दो सफेद प्लास्टिक का जार व दो प्लास्टिक बोतल में 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ. हालांकि पुलिस के गांव आने की भनक लगते हुये घर के सभी सदस्य मौके पर से फरार हो गये. थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि गत रविवार के रात थाना में पदस्थापित एसआई अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्ती के निकले थे. इसी बीच में गुप्त सूचना मिली की उक्त व्यक्ति के घर में शराब पीने वालों की जमाबड़ा हो रहा है. सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस को आता देख शराब पीने वाले व शराब तस्कर मौके पर से भाग निकले. छापेमारी के दौरान उनके घर से पुलिस को दो प्लास्टिक के जार व दो सफेद प्लास्टिक के बोतल में 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. मामले को लेकर फरार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन