आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर कल दिल्ली के जंतर-मंतर में देंगे धरना

कल दिल्ली के जंतर-मंतर में देंगे धरना
फुल्लीडुमर. विहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव पुनम कुमारी के आह्वान पर अपनी पांच सुत्री मांगों को लेकर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे. संघ के प्रखंड अध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि दिल्ली के कार्यक्रम को लेकर सीडीपीओ को ज्ञापन दे दिया गया है. कहा 10 से 13 दिसंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेगा. संघ की प्रमुख मांगों में गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा सरकारी करने का फैसला और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने, जनमानस की कठिनाइयां को देखते हुए एफआरएस सिस्टम को बंद करने, पोषण टेकर पर काम करने के लिए 5जी मोबाइल सेट खरीद करने कू लिए राशि उपलब्ध कराने, पोषाहार का बाजार भाव से राशि देने दैनिक पोषाहार मीनू के अनुसार बर्तन उपलब्ध कराने व अन्य राज्यों की तरह रिटायरमेंट के समय एक मुस्त राशि 10 लाख रुपये देने आदि शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










