बांका के मंदिरों में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम में होगी महाआरती

भयहरण स्थान मंदिर का तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
Ganesh Puja Update: बांका जिले के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. सुबह पांच बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दिनभर पूजा, आरती और प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
Ganesh Puja Update: बांका जिले के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. सुबह पांच बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दिनभर पूजा, आरती और प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
सुबह पांच बजे खुले मंदिरों के कपाट, उमड़े श्रद्धालु
बांका जिले के विभिन्न देवालयों में बुधवार की सुबह भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई. सुबह पांच बजे मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे. भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश का गंगाजल से अभिषेक किया और लाल सिंदूर, अक्षत, गेंदा के फूल तथा दूर्वा अर्पित कर मंगल कामना की. भगवान को लड्डू और मौसमी फलों का भोग लगाया गया. इसके बाद धूप, दीप और घी से आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया.
भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर में रही विशेष रौनक
शहर के भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, पुरानी ठाकुरबाड़ी, शनि मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और विघ्नों के नाश की कामना की. धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान गणेश की आराधना करने से जीवन के सभी कार्यों में सफलता मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
महाआरती में गूंजेंगे भगवान के जयकारे
भयहरण स्थान के पुजारी दिनेश झा ने बताया कि भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विशेष पूजा संपन्न कराई गई. संध्या समय आयोजित महाआरती में शहर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.
मंदार के मधुसूदन मंदिर में भी जारी रही नियमित पूजा
मंदार स्थित प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में भी पूर्व की भांति नियमित पूजा-अर्चना संपन्न हुई. यहां भी श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और मंगल की कामना की. संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा जायेगा. पूरे जिले के मंदिरों में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










