हत्याकांड मामले में तीन वारंटी गिरफ्तार
Published by : Abhay Kumar Updated At : 26 Dec 2025 6:35 PM
थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती से पुलिस ने हत्याकांड के तीन वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती से पुलिस ने हत्याकांड के तीन वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त संतोष मांझी, नारद मांझी, गुप्ता मांझी पिता मुंडेर मांझी के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे पूर्व से हत्या के मामले में फरार रहने के कारण न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार व पुलिस जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










