कुमारपुर गांव से ट्रैक्टर लेकर फरार हुए आज्ञात चोर

Updated:
विज्ञापन
कुमारपुर गांव से ट्रैक्टर लेकर फरार हुए आज्ञात चोर

चोरी हुई ट्रैक्टर की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

फुल्लीडुमर के कुमारपुर गांव से अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

फुल्लीडुमर (बांका). थाना क्षेत्र के रामपुर-शंभुगंज मुख्य सड़क किनारे कुमारपुर गांव से गत गुरुवार की देर रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. कुमारपुर गांव निवासी पीड़ित ट्रैक्टर मालिक नबध किशोर साह ने बताया है कि खेत जुताई के बाद गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर अपने घर के दरवाजे पर खड़ा कर दिया. देर रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रैक्कर की चोरी कर फरार हो गया. शुक्रवार की सुबह जगने पर देखा कि दरवाजे पर से ट्रैक्टर गायब है. जिसके बाद ट्रैक्टर की काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कुछ भी पता नही चला.

थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी

मामले को लेकर थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुलशन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की गयी. उधर थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामले की सूचना मिली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गयी है. पीड़ित ट्रैक्टर मालिक के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. मालूम हो कि विगत एक वर्ष पूर्व कुमारपुर गांव से किशोरी यादव का भी बोलेरो की चोरी हो गयी थी.

वहीं फुल्लीडुमर बाजार से विगत दो वर्ष पूर्व प्रीतम साह की भी ट्रैक्टर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी थी. पीड़ित के द्वारा मामले को लेकर थाना में शिकायत भी दर्ज करायी गयी थी. लेकिन पुलिस के द्वारा चोरी हुए बोलेरो व ट्रैक्टर का सुराग लगाने में विफल साबित हुए है.


विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन