बेलहर के नये सीओ के रूप में आलोक कुमार ने दिया योगदान
नये सीओ को योगदान देने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते आरओ | Prabhat Khabar Network
बेलहर अंचल में नए सीओ के रूप में आलोक कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। क्षेत्र के लोगों को उनसे विकास कार्यों की काफी उम्मीदें हैं।
बेलहर (बांका). बेलहर अंचल अधिकारी आलोक कुमार ने योगदान देकर प्रभार संभाल लिया. जिनका स्वागत आरओ एवं सभी राजस्व कर्मचारी, अंचल कर्मी ने पुष्प कुछ देकर किया. सीओ शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण हो जाने के कारण गुरुवार को स्वतः विरमीत होने पर राजस्व पदाधिकारी अनिल कुजूर ने सीओ का प्रभार ग्रहण किया था. जानकारी के अनुसार बिहार सरकार राजस्व भूमि एवं सुधार विभाग के द्वारा 30 जून को बिहार के 270 अंचल अधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी का स्थानांतरण पोस्टिंग हुई थी.
आपके शहर में
बेलहर के सीओ शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण
बेलहर के सीओ शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण नालंदा जिला के इस्लामपुर आंचल में हुआ था. वहीं बेलहर में अरवल जिला के करपी अंचल के सीओ आलोक कुमार की पोस्टिंग हुई है. विभागीय आदेश अनुसार एक सप्ताह के अंदर सभी को अपने-अपने स्थान पर योगदान देने की आदेश हुई थी. बेलहर के अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला के द्वारा एक सप्ताह पूरे होने के बाद भी यहां से नहीं जान पर उन्हें विभागीय आदेश अनुसार स्वत विरमीत कर दिया गया था.
आरओ अनिल कुजूर को मिला था प्रभार
आरओ अनिल कुजूर को प्रभार मिला थी. शुक्रवार को देर संध्या नये सीओ आलोक कुमार ने अपना योगदान देकर कार्यालय का प्रभाव ग्रहण किया. लगातार राजस्व विभाग में कर्मचारी एवं सीओ की हड़ताल के बाद अंचल कार्यालय में कुछ महीनो से कार्यों का लोड काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है. ऐसे में नए सीओ से लोगों को काफी उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए