60 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 01 Mar 2026 6:47 PM
पंजवारा पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.
पंजवारा. होली पर्व को लेकर अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पंजवारा पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर की गयी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तीनों युवक झारखंड के गोड्डा से अलग-अलग बाइक पर सवार होकर शराब लेकर होली में खपाने के उद्देश्य से आ रहे थे. इसी दौरान चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर भगत टोला निवासी स्व राजकुमार भगत के पुत्र विकास देव एवं ओंकार देव तथा महमदपुर निवासी सिंटू यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के पास से कुल 60 बोतल विदेशी शराब बरामद की है इसकी कुल मात्रा 26. 625 लीटर है. इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा. साथ ही होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










