दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन जख्मी, रेफर

दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन जख्मी, रेफर

विज्ञापन

बाराहाट. थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए. पहली घटना महाराणा चौक के पास हुई. इसमें बाइक सवार युवक शिव कुमार (26 वर्ष), पिता कैलाश सिंह, ग्राम कठौन, जिला गोड्डा (झारखंड) का निवासी बताया जा रहा है. शिव कुमार अपनी बाइक से बौंसी की ओर से बाराहाट की तरफ आ रहा था. इसी दौरान महाराणा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक साइकिल सवार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई.टक्कर के बाद बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, बांका रेफर कर दिया.वहीं, दूसरी घटना खिरीपखार गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर टोटो पलटने से हुई. इस हादसे में अभिनंदन चौधरी पिता जयप्रकाश चौधरी तथा कल्याणी देवी, दोनों ग्राम खिरीपखार के निवासी, घायल हो गए.स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को भी प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लिखित शिकायत प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन