ePaper

अवैध रूप से संचालित तीन निजी क्लिनिकों को किया सील

Updated at : 26 Feb 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित तीन निजी क्लिनिकों  को किया सील

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में अवैध ढंग से संचालित निजी क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की

विज्ञापन

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने निजी क्लिनिकों पर की छापेमारी

बाराहाट.

बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में अवैध ढंग से संचालित निजी क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी में चार निजी क्लिनिकों की जांच की गयी, इसमें से तीन क्लिनिकों को आवश्यक दस्तावेज और मानकों की कमी के कारण सील कर दिया गया. जबकि एक क्लिनिक में सभी कागजात मानक के अनुरूप सही पाया गया. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कई क्लिनिक बिना पंजीकरण, बिना योग्य चिकित्सक व लाइसेंस के संचालित करते पाये गये. साथ ही दवा के रख-रखाव और साफ-सफाई में भी अनियमितताएं सामने आईं. नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर तीन क्लिनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि आम जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इलाज कराने से पहले संबंधित क्लिनिक और चिकित्सक की वैधता की जांच अवश्य कर लें. इधर, चल रहे निजी क्लिनिकों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान डफरपुर गांव स्थित गुलाब क्लिनिक, थाना के सामने एम रजा, ब्लॉक गेट के समीप नेशनल पैथोलॉजी को तत्काल सील किया गया. जबकि जांच के दौरान नीलम हेल्थ केपर सही पाया गया. इस छापेमारी अभियान में बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष बौंसी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बौंसी – डा. संजीव कुमार, बाराहाट प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. रश्मि सीमा, अस्पताल प्रबंधक बौंसी अमित कुमार, बाराहाट अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार, प्रधान लिपिक बौंसी संजय कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन