शराब के साथ तीन गिरफ्तार

शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें अमरपुर भरको शनि मंदिर के समीप से पैरघा निवासी बाइक सवार अनुज कुमार शिवलोचन एवं भरको निवासी अभिषेक कुमार को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बाइक को भी जब्त किया गया है. वहीं कटोरिया कोडासी गांव निवासी छट्ठू मोदी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि भोरसार गांव निवासी भोला तुरी को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. जिसके बाद सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




