धनकुंड नाथ शिव मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर की हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
धनकुंड नाथ शिव मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर की हजारों की चोरी

क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ मंदिर परिसर के दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी रुपये की चोरी कर ली

विज्ञापन

धोरैया. क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ मंदिर परिसर के दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी रुपये की चोरी कर ली. मंदिर के पुजारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना धनकुंड पुलिस को दी. सूचना पर धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान दलबल के संग मंदिर परिसर पहुंचे व मामले की छानबीन की. खोजबीन के दौरान मंदिर के पीछे बहियार से एक दान पेटी बरामद की गयी है. जानकारी के मुताबिक मंदिर की लाइट पूरी तरह बंद थी और सीसीटीवी कैमरा भी चालू नहीं था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी. वहीं क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिर में चोरी की घटना से आस्थावानों में इसकी कसक है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन