बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों की संपति

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों की संपति
अमरपुर. थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों की किमती सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी अमर देव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भागलपुर में रहते हैं. पांच दिन पुर्व ही वह अपने परिवार के साथ महादेवपुर से भागलपुर गया था. शनिवार को जब वह अपने पैतृक आवास महादेवपुर गांव आया तो देखा कि उनके घर के दरवाजे में लगा ताला टुटा हुआ है तथा कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ है. चोरों ने घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़ कर उनमे रखे एक लाख नकद तथा सोने की जेवरात, कीमती कपड़े व अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गया. मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी हुई सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










