युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Updated:
विज्ञापन
युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाला

युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन

बेलारी युवती ने पति पर दहेज प्रताड़ना व दूसरी शादी का आरोप लगाकर थाने में दर्ज कराई शिकायत

सुलेखा कुमारी ने अपने पति जितेंद्र दास पर बच्चों समेत मारपीट व घर से निकालने का लगाया गंभीर आरोप

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बेलारी गांव की युवती सुलेखा कुमारी ने अपने पति जितेंद्र दास पर दूसरी शादी करने, दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए शंभुगंज थाना में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, सुलेखा कुमारी की शादी वर्ष 2015 में भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला निवासी जितेंद्र दास के साथ हुई थी. दंपती को दो बच्चे हैं. एक पुत्र व एक पुत्री. शुरुआती वर्षों में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदल गया. उसने पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया.

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह अपने मायके बेलारी गांव स्थित पिता सियाराम दास के घर गयी थी, उसी दौरान पति ने दूसरी शादी कर नयी पत्नी को घर ले आया. जब सुलेखा को इसकी जानकारी मिली, तो वह अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची, जहां उसके साथ मारपीट की गयी. पति ने गाली-गलौज के साथ उन्हें घर से बाहर निकाल दिया व दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी.

सुलेखा कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख नगद व बाइक की मांग पूरी न होने के कारण ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी कारण पति ने दूसरी शादी की. आरोपी पति ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामला भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, लेकिन शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन