श्रीराम महोत्सव रामलीला में भक्ति और श्रद्धा की बह रही बयार

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 02 Feb 2026 8:24 PM

विज्ञापन

प्रखंड के श्यामबाजार स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महोत्सव रामलीला के छठे व सातवें दिन भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिला

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड के श्यामबाजार स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महोत्सव रामलीला के छठे व सातवें दिन भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिला. “आएंगे राम आएंगे” जैसे भावपूर्ण भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया. व्यास मंच से पंडित जीत नारायण पांडेय ने रामचरितमानस पाठ और मधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंचन के दौरान जानकी की खोज में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का शबरी की कुटिया पहुंचना, शबरी द्वारा भक्ति भाव से जूठे बेर खिलाना और श्रीराम द्वारा नवधा भक्ति का उपदेश देना दर्शकों के लिए अत्यंत भावुक क्षण रहा. राम द्वारा सीता की खोज के उपाय पूछने पर शबरी ने किष्किंधा में सुग्रीव से मित्रता करने की सलाह दी. इसके बाद राम-सुग्रीव की मित्रता और बाली-सुग्रीव के भीषण युद्ध का सजीव मंचन हुआ, जिसमें धर्म की विजय का संदेश देते हुए श्रीराम द्वारा बाली वध का दृश्य दर्शकों को भाव-विभोर कर गया. हरिद्वार से आए रामलीला कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से रामकथा को जीवंत कर दिया. कार्यक्रम के दौरान काली मंदिर सरस्वती पूजा कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच हलुवा का महाप्रसाद वितरित किया. मंचन में पंडित सोनू पाठक ने सुग्रीव, विजय शंकर ने हनुमान की भूमिका निभाकर खूब सराहना बटोरी. पंडित धीरज पाठक सहित अन्य कलाकारों के सहयोग से मंचन अत्यंत सफल रहा. कार्यक्रम का समापन भव्य महाआरती के साथ हुआ.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन