इंगलिश मोड़ -पुनसिया मुख्य मार्ग नाले में हुआ तब्दील

Updated at : 30 Apr 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
इंगलिश मोड़ -पुनसिया मुख्य मार्ग नाले में हुआ तब्दील

अमरपुर प्रखंड के इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य पथ पर मादाचक गांव के समीप सड़क पुरी तरह से जर्जर हो गयी है.

विज्ञापन

अमरपुर . अमरपुर प्रखंड के इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य पथ पर मादाचक गांव के समीप सड़क पुरी तरह से जर्जर हो गयी है. मुख्य सड़क के बीचो-बीच करीब तीन फीट का गड्ढा बन गया है. जिस कारण सड़क मार्ग से गुजरने वाली छोटी व बड़ी वाहनो के चालक अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क मार्ग से गुजरने को मजबूर हो रहे हैं .जर्जर सड़क पर बने गड्ढे में आये दिन छोटी व बड़ी वाहनो के चालक दुर्घटना ग्रस्त होकर अपनी हालात पर आंसु बहाने को मजबूर हो गये हैं. बताते चलें कि उक्त मार्ग में ही सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर जाने का रास्ता है. वहीं दूसरी तरफ उक्त पथ झारखंड राज्य को भी जोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है. प्रतिदिन विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली हजारों की संख्या में छोटी व बड़ी वाहनों की आवाजाही इस पथ से होती है. मादाचक के अमीत कुमार, निरज कुमार शर्मा, युगल कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य पथ पर मादाचक गांव के समीप बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. जिसमें पानी रहने से सड़क नाले में तब्दील हो गया गया है. मामले को लेकर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता बांका ने बताया कि उक्त सड़क के संबंधित संवेदक को जानकारी दिया गया है. जल्द की ठीक करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन