जलजमाव की समस्या होगी समाप्त : दीपांकर

Updated:
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या होगी समाप्त : दीपांकर

फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र की सादपुर पंचायत अंतर्गत सादपुर गांव में ढक्कन सहित नाला का उद्घाटन फुल्लीडुमर उत्तरी के जिला पार्षद सह बिहार जिला पार्षद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने फीता काटकर किया

विज्ञापन

बांका. फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र की सादपुर पंचायत अंतर्गत सादपुर गांव में ढक्कन सहित नाला का उद्घाटन फुल्लीडुमर उत्तरी के जिला पार्षद सह बिहार जिला पार्षद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने फीता काटकर किया. 15वीं वित्त आयेाग से इस नाले का निर्माण करीब सात लाख की राशि से किया गया है. मौके पर जिला पार्षद ने कहा कि नाला निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी. साथ ही जल जनित प्रदूषण का भी खतरा कम होगा. कहा कि यहां नाला की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी. यह समस्या प्राथमिक रुप से उनके संज्ञान में था. प्रत्येक गांव में नली, गली व सड़क निर्माण सहित सभी बुनिादी सुख-सुविधाओं को पहुंचाने के वे प्रति गंभीर हैं. लगातार इस विषय पर ग्रामीणों से बातचीत होती रहती है. आगे उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्र व गांव में भी जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण किये जायेंगे. इस मौके पर सुदीन यादव, डॉ. शाहिन्द्र, संतोष यादव,तारिणी यादव,मिथिलेश यादव,फ़ंटूश साह, रमेश यादव, गणेश यादव, फूलो यादव, विवेका यादव, परशुराम यादव, शीतल यादव, नवीन यादव, दिवाकर सिंह, अमाशी चौधरी, ब्रजेश यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन