हैकर ने दूसरे के क्रेडिट कार्ड से कर ली 40 हजार रुपये की खरीदारी
Updated at : 26 Jun 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के नियामतपुर निवासी सुशील कुमार का मोबाइल हैक कर करीब 40 हजार रुपये की खरीदारी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है
विज्ञापन
रजौन.
प्रखंड क्षेत्र के नियामतपुर निवासी सुशील कुमार का मोबाइल हैक कर करीब 40 हजार रुपये की खरीदारी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. नियामतपुर मधाय निवासी रविन्द्र साह के पुत्र सुशील कुमार ने बताया कि मेरा मोबाइल हैक कर लिया गया और विगत 23 जून की सुबह अमेजन एप द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से टीवी इत्यादि की खरीदारी कर ली गयी है. हालांकि समान डिलीवरी के लिए हैकर ने अपना पता और मोबाइल नंबर भी अंकित किया है. पीड़ित ने बताया कि साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




