बाराहाट में अतिक्रमण के विरुद्ध आज चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

अगर आपने बाराहाट बाजार की सड़कों पर अवैध कब्जा कर रखा है, तो सावधान हो जाएं. सीओ विकास कुमार ने रविवार को बाजार में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का अल्टीमेटम दे दिया है.
बाराहाट. अगर आपने बाराहाट बाजार की सड़कों पर अवैध कब्जा कर रखा है, तो सावधान हो जाएं. सीओ विकास कुमार ने रविवार को बाजार में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का अल्टीमेटम दे दिया है. प्रशासन सुबह से ही सड़कों को जाम मुक्त करने के मिशन पर निकलेगा. सीओ ने स्पष्ट किया है कि बाजार को व्यवस्थित करने के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. सुरक्षा के मद्देनजर अभियान के दौरान सैकड़ों पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी विरोध से सख्ती से निबटा जा सके. व्यापारियों और कब्जाधारियों को पहले ही आगाह कर दिया गया है कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, वरना प्रशासन उन्हें ध्वस्त कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










