सड़क दुर्घटना में शिक्षक जख्मी, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 11:32 PM
अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर बुच्चीमोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक शिक्षक जख्मी हो गया.
बांका. अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर बुच्चीमोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक शिक्षक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार भागलपुर निवासी लोकेश मोहन कुमार मंगलवार को अपनी बाइक से अमरपुर होते हुए बांका के डाढ़ा स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान उक्त मोड़ के समीप सामने से आ रही वाहन से साइड देने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. जिसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा जख्मी शिक्षक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा जख्मी शिक्षक का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.
गर्म पानी गिरने से पांच वर्षीय बच्ची हुई जख्मी, रेफर
अमरपुर. थाना क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव में गरम पानी गिरने से पांच वर्षीय एक बच्ची जख्मी हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संतोष पासवान की पांच वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी घर में रसोई के समीप खेल रही थी, तभी अचानक बच्ची चुल्हे के समीप रखा गरम पानी में गिर गयी. परिजनों की मदद से जख्मी बच्ची को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक अपुर्व अमन सिंह के द्वारा जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










