भरतशिला स्कूल परिसर में टुटे बिजली तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Updated at : 02 May 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
भरतशिला स्कूल परिसर में टुटे बिजली तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

भरतशिला स्कूल परिसर में टुटे बिजली तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन

– बाल-बाल बचे दर्जनों छात्र शंभुगंज/फुल्लीडुमर शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशिला गांव की एक छात्रा का करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक छात्रा लगभग नौ वर्ष की थी. गांव के ही मध्य विद्यालय भरतशिला में वर्ग चतुर्थ में पढ़ती थी जबकि, दर्जनो छात्र बाल-बाल बच गये. इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया हैं. जानकारी के अनुसार भरतशिला गांव की गिरिश राय की पुत्री सोनाली कुमारी शुक्रवार को नित्य दिन की भांति पढ़ाई करने के लिए गांव के ही मध्य विद्यालय भरतशिला गई हुई थी. स्कूल में छुट्टी होने के बाद छात्रा सोनाली कुमारी अपना घर आ रही थी. इसी दौरान हाई स्कूल के मैदान के एक भाग में ही एक टुटकर गिरे 440 वोल्ट विधुत प्रवाह तार की चपेट में आने से छात्रा मूर्छित होकर वहीं गिर गयी. घटना के बाद आनन- फानन में दौड़े स्थानीय लोगों ने अपने सूझबूझ से छात्रा को विद्युत प्रवाहित तार से हटाया. इसके बाद फिर नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद छात्रा के पिता गिरीश राय उसकी मां फूलवती देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं. मध्य विद्यालय भरतशिला के प्रधानाध्यापक रामानंद भगत ने इस घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया. गांव के पूर्व उप प्रमुख अरुण राय ने बताया कि घटना की जानकारी शंभुगंज पुलिस को भी दे दी गयी हैं. वहीं विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया गया हैं. छात्रा की मौत करंट लगने से हुई हैं. इस मामले में सरकारी प्रक्रिया का मापदंड पुरी करने के बाद मृतक के परिजनों को विभाग द्वारा मुआवजा दिया जायेगा. वहीं शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सूचना मिली है. मृतक की मां के फर्द बयान पर युडी केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के लिये बांका भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन