पुत्र ने वृद्ध मां को मारपीट कर घर से किया बाहर

Updated:
विज्ञापन
पुत्र ने वृद्ध मां को मारपीट कर घर से किया बाहर

पुत्र ने वृद्ध मां को मारपीट कर घर से किया बाहर

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के जोगनी गांव में वृद्ध महिला को उसके ही पुत्र ने घरेलू विवाद में गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार जोगनी गांव के मो. अब्दुल कयूम को तीन पुत्र मो. जावेद, मो. नावेद और मो. खालिद हैं. दूसरे नंबर के पुत्र मो. नावेद के द्वारा मंगलवार की सुबह घरेलू विवाद में अपने ही वृद्ध मां हुसनारा खातून के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया. पीड़िता ने थाना पहुंचकर घटना की सारी जानकारी पुलिस को देते हुए अपने पुत्र मो. नावेद पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी मो. नावेद ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वृद्ध महिला की शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन