सुखनियां पुल निर्माण को लेकर मिट्टी की हो रही जांच

Updated at : 21 Jun 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
सुखनियां पुल निर्माण को लेकर मिट्टी की हो रही जांच

भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाईवे पर सुखनियां पुल निर्माण का कार्य जल्द आरंभ कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

बौंसी. भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाईवे पर सुखनियां पुल निर्माण का कार्य जल्द आरंभ कर दिया जायेगा. मालूम हो कि राजवीर कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण कार्य का जिम्मा लिया गया है. भागलपुर से चलकर हंसडीहा तक जाने वाली इस पथ पर यह पुल इस मार्ग का सबसे लंबा पुल बनेगा, जो 370 मीटर होगा. निर्माण एजेंसी के द्वारा पुल निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य तेज कर दिया गया है. इंजीनियर की टीम के द्वारा पुल निर्माण के लिए मिट्टी की जांच के साथ-साथ पुल की जर्जर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. दूरबीन के जरिए विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है. बताया जाता है कि यह पुल फोर लेन पुल बनेगा. निर्माण एजेंसी के संवेदक पंकज अग्रवाल ने बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए तय समय सीमा से पहले ही पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन