ePaper

10 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
10 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने शनिवार की रात पंजवारा संकट मोचन चौक से एक शराब तस्कर को 10 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

पंजवारा. शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पंजवारा पुलिस ने शनिवार की रात पंजवारा संकट मोचन चौक से एक शराब तस्कर को 10 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पंजवारा थाना की गश्ती टीम ने संकट मोचन चौक पर बैग लेकर जा रहे एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका. पूछताछ के क्रम में उसके पास मौजूद बैग से 750 एमएल की 10 बोतल विदेशी शराब बरामद की. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के बाथ निवासी धर्मेंद्र कुमार पिता कुचन तांती के रूप में हुई, जिसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन