कांवरिया पथ पर छह वर्षीय बच्चे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मां की गोद में छोटू बम | Prabhat Khabar Network
सुल्तानगंज से बाबाधाम जा रहे 6 वर्षीय कांवरिया रघुनंदन कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ी, कटोरिया अस्पताल में चल रहा इलाज। जानिए पूरी खबर।
कटोरिया (बांका) : सुल्तानगंज से कांवर लेकर अपनी मां के साथ बाबाधाम जा रहे छह वर्षीय कांवरिये की इनारावरण के समीप अचानक तबीयत बिगड़ गयी. लगातार उल्टी होने से उसकी हालत गंभीर हो गयी. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे कांवरिया पथ से कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां भर्ती कर उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
जमुई जिले का रहने वाला है छोटू बम
पीड़ित बच्चे की पहचान जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत लेधवारा गांव निवासी पांचू साह के छह वर्षीय पुत्र रघुनंदन कुमार के रूप में हुई है. कांवरिया यात्रा में वह छोटू बम के नाम से शामिल था. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उसका उपचार किया.
इनारावरण के पास अचानक होने लगी उल्टी
रघुनंदन की मां सविता देवी ने बताया कि यात्रा के दौरान इनारावरण के समीप उनके पुत्र को अचानक लगातार उल्टी होने लगी. देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्होंने कांवरिया पथ पर ही कांवर रखकर बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उपचार के बाद बच्चे की तबीयत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








