लखपुरा बाइपास पर साइट इंजीनियर से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार1302_857

Updated:
विज्ञापन
लखपुरा बाइपास पर साइट इंजीनियर से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार1302_857

पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा बाइपास पर निर्माण कार्य करा रहे एक साइट इंजीनियर से गुरुवार शाम मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

पंजवारा.

पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा बाइपास पर निर्माण कार्य करा रहे एक साइट इंजीनियर से गुरुवार शाम मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. मारपीट में इंजीनियर के दांत व आंख में गंभीर चोटें आयी हैं. पीड़ित पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी प्रत्यूष पांडेय (25) एचसीएपीएल कंपनी में साइट इंजीनियर हैं. थाने में दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि वे लखपुरा बाइपास पर रॉकवॉल की खुदाई करा रहे थे. इसी दौरान गांव का राहुल दास उर्फ विजय दास नशे की हालत में खुदाई स्थल पर पहुंच गया. सुरक्षा के लिहाज से हटने को कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने अपने परिजनों को बुला लिया. आरोप है कि राहुल दास उर्फ विजय दास, मदन दास, सुनीता देवी उर्फ पुनीता देवी व प्रीतम दास ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी राहुल दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन