ट्रांसफर पर सात शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
ट्रांसफर पर सात शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गयी विदाई

इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवादा बाजार के कुल सात शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक साथ विदाई दी गयी

विज्ञापन

बांका/रजौन. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवादा बाजार के कुल सात शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक साथ विदाई दी गयी. इस दौरान विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ हुआ. विदाई समारोह में उपस्थित नवादा-खरौनी पंचायत की मुखिया आरती देवी व भूतपूर्व प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने शिक्षक व शिक्षिकाओं को अंग-वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. विद्यालय से विदा होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में तपेश कुमार तपस्वी, डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, सुषमा कुमारी, स्निग्धा कुमारी, श्रीमती राखी रानी, डाॅ. अलका कुमारी व विद्यालय में पिछले 18 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे उमेश प्रसाद सिन्हा शामिल हैं. इस अवसर पर विद्यालय के वर्त्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक दयाशंकर सिंह, वरीय शिक्षक मो. यूनुस आलम, मो. इसहाक, बिपिन प्रसाद चौधरी, राकेश कुमार शर्मा, हिमांशु शेखर यादव, विनय दास, शबाना प्रवीण, सुप्रिया कुमारी, गुंजलता कुमारी, रामशरण कुमार, सुमन कुमार, अजीत कुमार, गोपेश कुमार के अलावे विद्यालय परिचारी धीरेन्द्र एवं लिपिक पवन कुमार गांधी सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन